अधिकांश लोगो को यह सवाल है की वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन है? तो आपको बता दे की हाल भारत के राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कार्यरत है। जो ओडिशा और झारखंड के आदिवासी समाज की एक लोकप्रिय महिला राजनेता है।
द्रौपदी जी भारतीय जनता पक्ष से जुडी 15 वी राष्ट्रपति है। श्री रामनाथ कोविंद के बाद इन्हे 21 जुलाई 2022 के दिन राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। वह आदिवासी समाज से जुडी होने के कारण पिछले वर्ग के लोगो ने इस निर्णय को काफी सराहना दी।
भारत में राष्ट्रपति को देश का प्रथम नागरिक माना जाता है। देश के मुख्य मंत्री की नियुक्ति सहित कही बड़े और महत्वपूर्ण कार्य उन्हें करने होते है। श्रीमती द्रोपदी जी ने भी इस पद पर आने के बाद अच्छे से अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन है
हाल 2024 में भारत के राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रौपदी कुमारी मुर्मू (Draupadi Kumari Murmu) बिराजमान है। जो श्रीमती प्रतिभा पाटिल के बाद बनने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति है।
25 जुलाई 2022 के दिन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एनवी रमना द्वारा इन्होने राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण किए थे। आदिवासी समूह से संबध रखने वाली यह महिला राष्ट्रपति ओडिशा एवं झारखंड जैसे राज्यों में काफी लोकप्रिय है।
इन्होने अपने मत विस्तार द्वारा कही बार भारी वोटो से जित हासिल की है। हाल वह बहुत चर्चा में थी क्यों की उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा बयान दिया था की उनका असली नाम द्रौपदी नहीं है, यह नाम उन्हें उनके शिक्षक ने दिया था।
भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूचि
15 अगस्त 1947 की आजादी के बाद साल 1950 से लेकर 2024 में अभी तक 15 राष्ट्रपति रह चुके है। जिनकी मुख्य जानकारी निचे दर्शायी है।
राष्ट्रपति का नाम | कार्यकाल समय | पक्ष का नाम |
डॉ. राजेंद्र प्रसाद | 1950-1962 | भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस |
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 1962-1967 | स्वतंत्र पक्ष |
डॉ. ज़ाकिर हुसैन | 1967-1969 | स्वतंत्र पक्ष |
वी.वी गिरी | 1969-1974 | स्वतंत्र पक्ष |
फखरुद्दीन अहमद | 1974-1977 | भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस |
नीलम संजीवा रेड्डी | 1977-1982 | जनता पक्ष |
गिआनी जेल सिंह | 1982-1987 | भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस |
रामास्वामी वेंकटरमण | 1987-1992 | भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस |
डॉ. शंकर दयाल शर्मा | 1992-1997 | भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस |
के आर नारायण | 1997-2002 | स्वतंत्र पक्ष |
ए पी जे अब्दुल कलाम | 2002-2007 | स्वतंत्र पक्ष |
श्रीमती प्रतिभा पाटिल | 2007-2012 | भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस |
प्रणव मुखर्जी | 2012-2017 | भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस |
श्री रामनाथ कोविंद | 2017-2022 | भारतीय जनता पक्ष |
श्रीमती द्रोपदी मुर्मू | 2022 से अब तक | भारतीय जनता पक्ष |
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय
द्रौपदी जी ओडिशा के एक आदिवासी समुदाय के टुडू परिवार से जुडी है। इनका जन्म 20 जून 1958 के दिन हुआ था। वर्तमान में द्रोपदी जी की आयु 64 वर्ष है।
वह ओडिशा राज्य के रायरंगपुर क्षेत्र से कही बार चुनाव लड़ी है और विजयी हुई है। उनकी अच्छी कार्यशीलता को देख कर उन्हें राज्य के अनुसूचित जनजाति के मुख्य अध्यक्ष का पद सौंपा गया था।
इन्होने श्री अरबिंदो इंटिग्रल एजुकेशन सेंटर द्वारा आदिवासी समाज और पिछले वर्ग के लोगो को मुफ्त में शिक्षा दी। उनकी सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा इनको नीलकंठ पुरस्कार से सन्मानित किया गया था।
श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का परिवार
काफी सालो से राजकरण में सक्रिय द्रोपदी मुर्मू एक सामान्य आदिवासी परिवार की बेटी है। इनके परिवार में से कोई राजकरण में नहीं था। पर उनकी सेवा भावना उनको राजनीती की तरफ ले आयी।
- पूरा नाम : श्रीमती द्रोपदी देवी मुर्मू
- पति का नाम : श्याम चरण मुर्मू
- पिता का नाम : बिरंचि नारायण टुडु
- माता का नाम : जानकारी नहीं
- भाई का नाम : भगत टुडू, सारणी टुडू
- बेटे का नाम : स्व लक्मण मुर्मू, स्व सिपुण मुर्मू
- बेटी का नाम : श्रीमती इतिश्री मुर्मू
द्रोपदी जी के दोनों बेटो की मृत्यु कम उम्र में साल 2009 और 2013 में हुई। उसके थोड़े समय बाद उनके पति भी इस दुनिया से चले गए। ऐसी परिस्थति में भी उन्होंने हिम्मत हारने के बजाए अपने कार्य में आगे आने का निर्णय लिया।
श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का शिक्षण
देश के राष्ट्रपति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही श्रीमती द्रोपदी जी खुद भी बहुत पढ़े लिखे और समझदार व्यक्ति है। वह हाल शिक्षक, समाज सेवक और एक लोक्रपिय नेता है।
इन्होने अपना प्रारंभिक शिक्षण अपने वतन के गर्ल्स हाई स्कूल के यूनिट 2 में पूर्ण किया। उसके बाद उन्होंने रमा देवी महिला महाविद्यालय से बी.ए. की डिग्री हासिल की।
अभ्यास के दौरान श्रीमती द्रोपदी मुर्मू एक तेजस्वी विधार्थिनी रह चुकी है। जिन्होंने अपनी पढ़ाई के चलते काफी पुरस्कार और स्कॉलरशिप प्राप्त की थी।
श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का राजनितिक सफर
उनके व्यक्तिगत जीवन की तरह ही उनका राजनितिक सफर भी बहुत उतार-चढाव से भरा रहा है। उनकी लोकसेवा के कारण उन्होंने राजनीती में आने का निर्णय लिया।
- श्रीमती द्रोपदी जी ने बचपन में ही ठान लिया था वह आदिवासी समाज के लोगो में जाग्रति फैलाएगी। साथ ही उन्हें शिक्षा, आवास जैसी प्राथमिक सुविधाए भी दिलाएगी।
- उनके सपने को साकार करने के लिए उन्होंने अच्छा शिक्षण प्राप्त किया। फिर उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन को थोड़ा समय दिया।
- साथ ही उन्होंने अपने वतन में शिक्षिका के रूप में भी कामगिरी की।
- साल 1997 में उन्होंने राजनीती में आने का निर्णय लिया था।
- फिर वह अटल बिहारी वायपेयी की सरकार में यानि भारतीय जनता पक्ष से जुड़ गए।
- बाद में उन्होंने अपने वतन ओडिशा के रायरंगपुर नगर पंचायत का चुनाव जीता और वह वहा की अध्यक्ष बनी।
- ओडिशा की भाजप सरकार द्वारा द्रोपदी जी को अनुसूचित जनजाति के प्रादेशिक उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
- वहा भाजपा और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान उन्होंने कही पदों पर कार्य किया।
- 18 मई 2015 के दिन उनको झारखंड के पहली महिला राज्यपाल बनाया गया।
- इस दौरान उन्होंने आदिवास समाज कल्याण के लिए एक बिल बनाया था, जिसे लेकर जनता में उन्हें बहुत प्यार मिला।
- इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अनुमोदक बनाया गया।
- साल 2022 में जब पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा हुआ तब भारतीय जनता पक्ष द्वारा उन्हें राष्ट्रपति जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी गयी।
- 25 जुलाई 2022 के दिन श्रीमती द्रोपदी ने राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया था।
- तब से लेकर आज तक इन्होने राष्ट्रपति होने के नाते देश विकास के लिए बहुत उपयोगी कार्य किए है।
भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का मुख्य कार्य
भारत अपने अर्थतंत्र से लेकर संविधान तक जाना जाता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी संस्कृति होने के साथ चाइना के बाद यह सबसे बड़ी आबादी वाला देश भी है। जिस कारण यहाँ का राष्ट्रपति पद निभाना बहुत जिम्मेदारी पूर्ण काम है।
हमारे देश के राष्ट्रपति निचे दर्शाई तीनो सेनाओ के मुख्य अध्यक्ष यानि हाई कमांड का कार्य करते है।
- भारतीय स्थल सेना
- भारतीय नौसेना
- भारतीय वायुसेना
राष्ट्रपति की जिम्मेदारियां
भारत देश के राष्ट्रपति होने के नाते श्रीमती द्रोपदी मुर्मू निचे दर्शाई जिम्मेदारियां निभा रही है।
- राष्ट्रपति देश के प्रधानमंत्री की नियुक्ति कर सकते है।
- देश में लिए जाने वाली सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओ के परीक्षक की नियुक्ति करना।
- उच्च एवं मुख्य न्यायालयों के न्यायाधीश की नियुक्ति।
- लोकसभा पत्र सम्भोधित करने का कार्य करते है।
- साथ ही राष्ट्रपति के पास लोकसभा भंग करने की क्षमता भी होती है।
- इनके हस्ताक्षर द्वारा ही अंतरष्ट्रीय स्तर पर सभा या संधिया हो सकती है।
- किसी अपराधी को मृत्यु दंड की सजा दी गयी हो तो वह माफ़ी के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिख सकता है।
- संसद में पुनर्विचार के लिए सभी से चर्चा कर सकते है।
- देश में न्याय एवं एकता बनी रहे इसलिए वह अच्छी रणनीति भी बनाते है।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से संपर्क कैसे करे
देश के राष्ट्रपति से यदि आप संपर्क करना चाहते है, तो निचे दर्शाई जानकारी आपके लिए उपयोगी है।
ऑफिस एड्रेस
- H.E. प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली – 110 004
- बैदापोसी, वार्ड नंबर -2, पी.ओ-रायरंगपुर, जिला-मयूरभंज, ओडिशा
कांटेक्ट नंबर
- 651 2283469
- 91 11 23015321
- 1800-110-440
- 91 651 2283469
- 9212356070
ई-मेल आईडी
- jhrgov@jhr.nic.in
सवाल जवाब (FAQ)
देश के राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को लेकर लोगो में कही प्रश्न है। जिनमे से मुख्य सवालों के जवाब हमने निचे दिए है।
(1) इस समय भारत का राष्ट्रपति कौन है?
वर्तमान में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू है। जो भारत की पन्द्रहवीं और दूसरी महिला राष्ट्रपति है।
(2) भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति कौन है?
भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू है, जिन्हे साल 2017 में चुना गया था।
(3) भारत की प्रथम राष्ट्रपति महिला कौन है?
भारत के पहले महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी पाटिल थे। जो साल 2007 से 2012 तक इस पद पर कार्यरत रहे थे।